नई दिल्ली, अगस्त 11 -- भारत के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने स्टार विकेटकीपर ऋषभ पंत के दर्द पर मरहम लगाया है क्योंकि वह मुश्किल दौर से गुजर रहे। 28 वर्षीय पंत ने अगस्त 2024 के बाद से भारत के लिए वनडे या टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। वह फिलहाल सिर्फ टेस्ट फॉर्मेट में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। कैफ का मानना है कि पंत भले ही काफी समय से नाकारात्मक चीजों के चलते दबाव में हों लेकिन वह दमदार प्रदर्शन करने की काबिलियत रखते हैं। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी हैं। पंत सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में हैं। वह हाल ही में श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय प्रैक्टिस मैच में कोई खास छाप नहीं छोड़ सके थे। भारत ने यह मैच 6 विकेट से जीता।'मुझे लगता है कि टेस्ट में जो पंत...' कैफ ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ...