अररिया, मई 27 -- अररिया, संवाददाता 'ऊपर बिजली, नीचे मछली' की तर्ज पर अररिया में सोलर पैनल लगाई जाएगी। डीएम के निर्देश पर इसकी संभावना तलाशने में बिजली विभाग के अधिकारी व अभियंता जुट गए है। यह बिहार सरकार की एक अनूठी और महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य जल स्रोतों (तालाबों और जलाशयों) का दोहरा उपयोग करना है। इसके तहत पानी की सतह पर तैरते हुए सोलर पैनल लगाकर बिजली पैदा की जाती है, और उसी पानी में मछली पालन का कार्य किया जाता है。 यह भी पढ़ें- सारण जिला बिजली व्यवस्था के क्षेत्र में बिहार में अग्रणी : रूडीबैठक का आयोजन डीएम विनोद दुहन की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक में इस पर विस्तृत चर्चा हुई और बड़े तालाबों पर सोलर पैनल अधिष्ठापन की संभावनाएं तलाशने का निर्देश दिया। इस मौके पर पीएम सूर्य घर मु...