लखनऊ, फरवरी 4 -- जालसाजों ने पुड़िया में जेवर की जगह कंकड़ थमाया सरोजनीनगर। संवाददाता बंधरा बाजार में बुधवार दोपहर सब्जी खरीदने गई एक महिला को दो युवकों ने झांसे में लेकर गहने उतरवा लिए। ठगों ने महिला को 'ऊपरी साया' की बाधा बताकर धमकाया था। भयभीत महिला ने ऊपरी साया से बचने के लिए ठगों को गहने उतारकर दे दिए। बंथरा गांव निवासी मजदूर श्रीराम की पत्नी विद्या (50) बुधवार दोपहर करीब तीन बजे बंथरा साप्ताहिक बाजार में सब्जी लेने गई थी। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे और उस पर ऊपरी साया होने की बात कहने लगे। डर और भ्रम में डालते हुए दोनों युवकों ने महिला को बाजार की भीड़ से अलग ले जाकर कथित पूजा के बहाने उसके गले में पहनी सोने की चेन और कानों के सोने के टॉप्स उतरवा लिए। इसके बाद उन्होंने कागज की एक पुड़िया थमाते हुए महिला से कहा कि इसे अभी खोले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.