नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- उस्मान ख्वाजा को साउथ अफ्रीका की टीम के पूर्व कप्तान फैनी डिविलियर्स ने सबसे बड़ा गद्दार बताया है। 2018 की बॉल टैंपरिंग कॉन्ट्रोवर्सी को फिर से जिंदा करने वाले ख्वाजा ही हैं, क्योंकि उन्होंने अपनी आत्मकथा 'सब्र' में साउथ अफ्रीका के दौरे पर 8 साल पहले हुए सैंडपेपर कांड पर खुलासा किया था कि सिर्फ 3 खिलाड़ियों (कैमरन बैनक्रॉफ्ट, स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर) को ही नहीं, बल्कि पूरी टीम को इसके बारे में पता था। इस पर बवाल मचा हुआ है। मिचेल स्टार्क से लेकर पैट कमिंस और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भी बयान देना पड़ा है। इतना ही नहीं, कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने पूरी सच्चाई भी उगल दी है कि साउथ अफ्रीका में क्या कुछ हुआ था। इससे पैट कमिंस की कप्तानी पर भी अब खतरा है, क्योंकि वे भी इस टेस्ट मैच का हिस्सा थे। हालांकि, उन्होंने कहा है कि उन्...