नई दिल्ली, जुलाई 29 -- बॉलीवुड में अक्सर हम देखते हैं कि एक्ट्रेसेस ही नहीं एक्टर भी अपने साथ हुए हैरेसमेंट को लेकर शॉकिंग बातें शेयर करते हैं। कई स्टार्स ने बचपन में खुद के साथ हुए हैरेसमेंट को लेकर भी खुलासे किए। ऐसे में अब एक जानी मानी एक्ट्रेस ने अपने साथ हुई एक शॉकिंग घटना के बारे में बताया है। एक्ट्रेस का कहना है कि फिल्म सेट पर एक फैन से हुई मुलाकात ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था। ये कोई और नहीं बल्कि साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस काजल अग्रवाल हैं। काजल ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं। यही नहीं, उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। हाल ही में काजल ने ABP न्यूज को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान काजल ने खुद के साथ हुई एक शॉकिंग घटना का जिक्र किया। काजल ने बताया कि एक असिस्टेंट डायरेक्टर बिना उनकी परमीशन के उनके क...