रांची, मई 7 -- रांची पुलिस ने टाटीसिलवे में युवक कमलेश कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। कमलेश मूल रूप से बिहार के नवादा का रहने वाला था। फिलहाल शादी के बाद अनगड़ा में रह रहा था। वारदात को अंजाम कमलेश की प्रेमिका अगिता देवी ने प्रतिशोध में पति के साथ मिलकर अंजाम दिया था। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए कमलेश के शव पर हाइवा चढ़ाया गया। हालांकि पुलिस ने साक्ष्य के आधार पर अगिता देवी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें अनगड़ा के शिवनाथ सिंह, उसकी पत्नी अगिता देवी और कुड़ू निवासी साहिल राजा शामिल है। पुलिस ने कहा, आरोपियों ने गुनाह कुबूल किया है। इनके पास से हाईवा, स्कूटी आदि बरामद हुए हैं। ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि टाटीसिलवे के मानकी डीपा रिंग रोड किनारे तीन मई को युवक का शव मिला था। शव देखने से प्रतीत हुआ क...