नई दिल्ली, अगस्त 10 -- बॉलीवुड के लीजेंडरी एक्टर गोविंदा एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनके कैरेक्टर पर सवाल उठाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सुनीता आहूजा खुले तौर पर यह कहती नजर आ रही हैं कि उसकी (गोविंदा की) बुद्धि भ्रष्ट हो गई है। सुनीता आहूजा से जब पूछा गया कि गोविंदा के फैंस उन्हें अब चीटर नंबर वन कह रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया- यह सवाल मैं उनके फैंस से ही पूछना चाहती हूं कि यही बातें जब मैं कहती हूं तो मुझे बुरा-भला कहा जाता है।सुनीता बोलीं- उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है जब सुनीता आहूजा से पूछा गया कि गोविंदा सर भी देखे गए हैं कोमल मैम के साथ और फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गई है। तो जवाब में सुनीता आहूजा ने कहा, "एक कहावत सुनी है तुमने कभी? विनाशकाले विपरीत बुद्धि। उसका बुद्धि भ...