प्रयागराज, जुलाई 17 -- प्रयागराज, संवाददाता। खरीफ सीजन के बीच संयुक्त कृषि निदेशक (उर्वरक) हरेंद्र कुमार मिश्रा ने शुक्रवार को प्रयागराज में उर्वरक वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने साधन सहकारी समिति धनुआ (चाका), इफ्को ई-बाजार जारी और गुप्ता ट्रेडर्स का निरीक्षण कर किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है और किसानों को मांग के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जा रही है।संयुक्त कृषि निदेशक ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर उर्वरक खरीदने, खरीद की रसीद लेने तथा अनुशंसित मात्रा में ही उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की।जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि जिले में वर्तमान में 44,536 मीट्रिक टन यूरिया, 9,502 मीट्रिक टन डीएपी और 20,509 मीट्रिक टन एनपीके उपलब्ध है। शुक्रवार को इ...