अल्मोड़ा, मई 12 -- अल्मोड़ा। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के प्रयोगात्मक प्रक्षेत्र हवालबाग में किसान गोष्ठी व प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। वैज्ञानिकों ने किसानों को रसायनों के अनियंत्रित प्रयोग से होने वाले नुकसान बताने के साथ वैज्ञानिक व संतुलित उपयोग पर जोर दिया। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त के निर्देशन में 'संतुलित उर्वरक उपयोग अभियान' के तहत यह गोष्ठी हुई। वैज्ञानिक डॉ. आरपी मीणा ने मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की महत्ता पर जोर दिया। कहा कि रसायनों का अनियंत्रित और अत्यधिक प्रयोग पर्यावरण के साथ-साथ भूमि की उर्वरता के लिए भी घातक सिद्ध हो सकता है। डॉ. प्रकाश चन्द घासल ने किसानों को मृदा परीक्षण आधारित पोषक तत्व प्रबंधन की बारीकियां समझाई। यह भी पढ़ें- उर्वरकों के संतुलित प्रयोग एवं मृदा स्वास्थ्य सुधार पर गोष्ठी प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.