नई दिल्ली, दिसम्बर 10 -- बिग बॉस 19 फिनाले में सलमान खान अपने पिता समान दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र को याद करके इमोशनल हो गए थे। उन्होंने घरवालों को बताया कि जब वो लोग घर में थे तब धर्मेंद्र का निधन हो गया। धर्मेंद्र के निधन के बारे में जानकर सभी घरवालें भी काफी इमोशनल हो गए। सलमान खान इतने ज्यादा इमोशनल हो गए थे कि उनके लिए बात कर पाना भी मुश्किल हो गया था। उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे। अब सूत्रों ने बताया कि क्यों सलमान खान इमोशनल हो गए थे।क्यों धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार को रखा गया प्राइवेट? एचटी सिटी को करीबी सूत्रों ने बताया, "सलमान खान को दिवंगत धर्मेंद्र के जल्दबाजी में और निजी तौर पर किए गए अंतिम संस्कार के पीछे का कारण पता था, और उन्होंने देओल परिवार के इस कदम का पूरा समर्थन किया। धर्मेंद्र की यही इच्छी थी कि उनकी मृत्यु के बाद उन्ह...