नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन उस स्टार्स में से हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि बिग बी के दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ होती है। महानायक अक्सर अपने ब्लॉग का इस्तेमाल फैंस के साथ अपने निजी विचार साझा करने के लिए करते हैं। अमिताभ ने अपने हालिया पोस्ट में अपनी दिवंगत मां, तेजी बच्चन की याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके सीधे-सादे शब्दों ने एक बार उन्हें जिंदगी की रोजमर्रा की चिंताओं से निपटने में मदद की थी।अमिताभ ने मां की भावुक यादें साझा कीं अमिताभ बच्चन ने अपनी बात की शुरुआत यह कहकर कि रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव अक्सर अप्रत्याशित राहत दे सकते हैं। उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी जो चीज आपको परेशान कर रही होती है, उसमें बस एक...