नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- ऋतिक रोशन और सुजैन खान बॉलीवुड के कुछ सबसे पॉपुलर कपल्स में रहे हैं। दोनों के तलाक को सालों बीत चुके हैं, लेकिन आज भी उनके रिश्ते की चर्चा होती है। अब सुजैन के भाई और एक्टर जायद खान ने अपनी बहन और जीजा रहे ऋतिक के 14 साल पुराने रिश्ते के टूटने पर खुलकर बात की है। एक हालिया इंटरव्यू में जायद ने कहा कि अगर कोई चीज किस्मत में नहीं होती, तो उसे जबरदस्ती पकड़ कर रखने का कोई मतलब नहीं है। जायद ने कहा कि दोनों परिवारों ने इस फैसले को समझदारी से स्वीकार किया ताकि सभी का भविष्य बेहतर हो सके और बच्चों पर इसका बुरा असर न पड़े।जायद बोले- उनका साथ रहना लिखा ही नहीं था जायद खान ने जूम के साथ बातचीत में कहा कि उनका साथ रहना लिखा ही नहीं था। उन्होंने कहा, 'अगर आप किसी ऐसी चीज को पकड़े रहने की कोशिश करते हैं जो आपके लिए बनी ही नहीं ...