'उद्यमशिला-2026' में युवा उद्यमियों को मिले पंख
वाराणसी, अगस्त 25 -- वाराणसी। तरना स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में वाणिज्य विभाग की ओर से दो दिवसीय कॉमर्स कार्निवाल 'उद्यमशिला 2026' का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य धर्मिंदर मनन ने बताया कि उद्यमशिला का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमशीलता की भावना, नेतृत्व क्षमता, रचनात्मक सोच, निर्णय लेने की क्षमता और वित्तीय समझ विकसित करना है। पहले दिन व्यावसायिक प्रस्तुतीकरण, पोस्टर निर्माण, वाद-विवाद, व्यावसायिक मॉडल निर्माण, विज्ञापन प्रतियोगिता और व्यावसायिक मीम प्रतियोगिताएं हुईं। दूसरे दिन व्यावसायिक प्रश्नोत्तरी, लोगो एवं ब्रांड पहचान, वित्तीय साक्षरता खेल, शार्क टैंक आधारित उद्यमिता प्रतियोगिता तथा व्यावसायिक प्रदर्शनी सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हुआ। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.