अल्मोड़ा, जून 20 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला कार्यालय का शनिवार को उद्घाटन हुआ। कार्यकर्ताओं ने लोगों से उक्रांद से जुड़ने का आह्वान किया। कहा कि उत्तराखंड के हितों की रक्षा करने के लिए उक्रांद को चुनने की जरूरत है। शनिवार को वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, युवा मोर्चा केंद्रीय उपाध्यक्ष कुलदीप रावत व अन्य कार्यकर्ताओं ने कार्यालय का उद्घाटन किया। काशी सिंह ऐरी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के मुख्यमंत्री मुंशी बनकर रह गए हैं। जिन्हें दिल्ली से कंट्रोल किया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कार्यालय के खुलने से यूकेडी की विचारधारा रखने वाले लोग एकजुट होकर उत्तराखंड के हितों की रक्षा और विकास के मुद्दों पर अधिक प्रखरता से चर्चा और कार्य कर सकेंगे। कार्यक्रम में विनय किरौला को दल की सदस्यता भी ...