हल्द्वानी, नवम्बर 19 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी प्रदीप जनौटी के नेतृत्व में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान उजाला नगर में पशु के अवशेष मिलने की घटना में दर्ज मुकदमों में दोषी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। ज्ञापन में कहा गया कि सोशल मीडिया में अनावश्यक रूप से प्रमाणिक तथ्यों को भ्रामक बनाकर शहर के सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए। निर्दोष लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाए। नगर अध्यक्ष मधुकर श्रोत्रिय ने कहा कि घटना की आड़ में सोशल मीडिया में अनावश्यक रूप से शहर का सौहार्द बिगाड़ने का कार्य किया जा रहा है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.