'ई-20 फैसला वापस न हुआ तो, करोड़ों वाहन कबाड़ हो जाएंगे'
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- ई-20 इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के इस्तेमाल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने ई-20 पेट्रोल का फैसला वापस न लिया तो देश में 30 करोड़ गाड़ियां बेकार हो जाएंगी। केजरीवाल ने कहा कि जर्मनी, फ्रांस, थाईलैंड और अमेरिका में अभी तक अधिकतम ई-10 पेट्रोल का इस्तेमाल हो रहा है। सिर्फ ब्राजील में ई-100 या ई-30 का इस्तेमाल हो रहा है, लेकिन ई-20 तक आने में उसे 50 साल लगे। उन्होंने कहा कि हर देश ने ट्रांजिशन में 10 से 20 साल का समय लिया, लेकिन भारत ने 3 साल में ही ई-20 पेट्रोल को लागू कर दिया। उन्होंने सरकार से ई-5, ई-10, ई-20 का विकल्प दिए जाने का आग्रह किया है。 यह भी पढ़ें- E20 पेट्रोल पर AAP का नया हमला, अरविंद केजरीवाल ने केन्द्र और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.