वाराणसी, फरवरी 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। ई-बसों की लाइव लोकेशन अब यात्रियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से उपलब्ध होगी। वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) की ओर से लॉन्च किया गया 'ई सिटी बस यूपी' ऐप यात्रियों को बसों की लाइव लोकेशन समेत अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा। इससे यात्रियों के समय की बचत होगी और उनका सफर अधिक सुविधाजनक व आरामदायक बनेगा। वीसीटीएसएल द्वारा शहर और आसपास के क्षेत्रों में प्रतिदिन 50 वातानुकूलित ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। ये बसें कैंट स्टेशन और रोडवेज बस अड्डे से होते हुए शहर के विभिन्न इलाकों के साथ-साथ मार्कंडेय महादेव धाम, बाबतपुर, फूलपुर, पिंडरा, पड़ाव तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर समेत अन्य स्थानों तक संचालित होती हैं। अब तक इन बसों की जानकारी निजी कंपनी के 'चलो ऐप' के माध्यम से मि...