बगहा, दिसम्बर 12 -- रामनगर। बीडीओ अजीत कुमार ने शुक्रवार को पंचायत रोजगार सेवक और आवास सहायकों के साथ बैठक की। प्रखंड सभागार में आयोजित इस बैठक में बीडीओ ने प्रखंड में चल रहे मनरेगा जॉब कार्डधारियो के ई केवाईसी कार्य के प्रगति की समीक्षा की। बैठक में मनरेगा पीओ शशिकांत ठाकुर भी मौजूद रहे। इस दौरान कार्य की धीमी गति पर बीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने तीन दिनों के अंदर शत प्रतिशत सक्रिय मनरेगा जॉब कार्डधारी मजदूरों का ई- केवाइसी संबंधी कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि विभाग के स्तर पर सभी जॉब कार्डधारी मजदूरों का ई केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया गया है। ई. केवाइसी नहीं कराने वाले मजदूरों को आने वाले दिनों में मनरेगा योजना के तहत मिलने वाले 100 दिन के रोजगार और अन्य योजना से वंचित होना पड़ेगा। वही उनके कार्ड के अस्वीकृत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.