प्रयागराज, अप्रैल 17 -- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसएओ) के क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज की ओर से शुक्रवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में ई-एचआरएमएस (इलेक्ट्रॉनिक ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम) का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयेाजित किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त निदेशक मोहम्मद तय्यब ने कहा कि 2.0 वर्जन के तहत ई-एचआरएमएस प्रशिक्षण का उद्देश्य शासकीय कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, समयबद्धता व दक्षता सुनिश्चित करना है। यह सिस्टम प्रशासनिक काम को आसान बनाने और कर्मचारियों की सेवा से जुड़ी दिक्कतों को जल्दी हल करने में बहुत उपयोगी होगा। सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के मुख्य प्रशिक्षक योगेश कुमार ने कहा कि ई-एचआरएमएस के माध्यम से सभी कर्मचारी अपने नियुक्ति से लेकर सेवानिवृत्ति तक के सभी रिकॉर्ड सॉफ्टवेयर के जरिए पोर्टल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.