वाशिंगटन, जून 19 -- अमेरिका और ईरान के बीच चार महीने से चल रहा युद्ध आखिरकार एक शांति समझौते (MoU) के साथ खत्म हो गया है। लेकिन इस समझौते को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब सवालो के घेरे में आ गए हैं। फ्रांस में चल रहे G7 शिखर सम्मेलन के दौरान एक पत्रकार ने ट्रंप को उनका ही साल 2020 का एक पुराना सोशल मीडिया पोस्ट याद दिला दिया। इस पोस्ट में ट्रंप ने खुद लिखा था कि "ईरान कभी कोई युद्ध नहीं जीता, लेकिन वह कभी कोई समझौता भी नहीं हारा है!"G7 समिट में लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान क्या हुआ? फ्रांस के एवियन-लेस-बैंस में आयोजित G7 प्रेस कॉन्फ्रेंस में फॉक्स न्यूज के संवाददाता पीटर डूसू ने ट्रंप से इस समझौते पर तीखे सवाल किए। ऑनलाइन सामने आए एक वीडियो के मुताबिक दोनों के बीच यह दिलचस्प बातचीत हुई। पीटर डूसू ने कहा- जनवरी 2020 में एक समझ...