हल्द्वानी, मार्च 21 -- कालाढूंगी। ईद-उल-फितर का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शाही इमाम मुफ्ती इरशाद हुसैन ने ईद की नमाज अता कराई। शनिवार को सुबह 9 बजे ईदगाह में शहर मुफ्ती इरशाद अली ने नमाज अता कराई। नमाज से पहले उन्होंने तकरीर में कहा कि ईद खुशी का त्यौहार है, इसे मिलजुलकर मनाना चाहिए। मुफ्ती इरशाद अली ने कहा कि रमजान माह की इबादतों और रोजे के बाद ईद उल फितर का त्योहार खुदा का इनाम है। ईद पर सभी गिले शिकवे मिटाकर दोस्तों और अपनों की तरह सभी को गले लगाना चाहिए। इस दौरान देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। चेयरमैन रेखा कत्यूरा, पूर्व चेयरमैन पुष्कर कत्यूरा ने ईद की बधाई देते हुए बच्चों को मिष्ठान वितरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.