देहरादून, नवम्बर 7 -- उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को परेड मैदान में आयोजित राज्योत्सव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए तीसरी बार 65 पार का नारा दिया। उन्होंने जनता से तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने को आशीर्वाद मांगा। गृह मंत्री ने कहा कि इस बार न 47 और न ही 57 सीट से कुछ होगा। इस बार भाजपा सरकार की हैट्रिक 65 से अधिक सीटें जीत कर बनानी है। कहा कि गुजरात, असम, गोवा, महाराष्ट्र की तरह उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार की चुनावी हैट्रिक बनेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पर्यटन राजनीति से उत्तराखंड में भी कांग्रेस का कुछ बदलने वाला नहीं है। शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार में सिर्फ भ्रष्टाचार ही हुए। कांग्रेस बताए कि हरीश रावत सरकार में याद करने वाला कौन सा काम हुआ। कांग्रेस ने उत्तराखंड के विकास की...