'इसमें भाजपा कहां से आई?' मणिपुर के कलाकार की हत्या पर भिड़े राहुल गांधी-किरेन रिजिजू
नई दिल्ली, सितम्बर 8 -- दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र अंतर्गत किलोकरी (Kilokri) गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मणिपुर के जाने-माने गिटारवादक और संगीत शिक्षक होंगथाम विक्रम सिंह (54) की कुछ युवकों ने बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। विक्रम सिंह का कसूर सिर्फ इतना था कि उन्होंने अपने घर के पास स्थित ढाबे पर शराब पीकर देर रात तेज आवाज में हो-हल्ला कर रहे डिलीवरी बॉयज और कर्मचारियों को शोर कम करने की हिदायत दी थी। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि हमलावर सीढ़ियों से उनके फ्लैट की ओर चढ़ रहे हैं और उसके ठीक बाद उनका युवा बेटा अपने लहूलुहान और गंभीर रूप से घायल पिता को अपनी पीठ पर लादकर तेजी से अस्पताल ले जाने के लिए नीचे उतर रहा है। अस्पताल में उपचार के दौरान विक्रम सिंह की मौत हो गई।पुलिस न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.