ऊना, अप्रैल 6 -- Himachal Pradesh Crime News : हिमाचल प्रदेश के ऊना के गांव बहडाला में एक रिटायर्ड फौजी द्वारा अमरूद तोड़ने पर एक मासूम प्रवासी बच्ची को रेलिंग से बांध कर अमानवीय यातना देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी रिटायर्ड फौजी पर बीएनएस की धारा 115(2), 127(2) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा-75 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी ऊना सचिन हीरामठ ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य न केवल गैरकानूनी है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के भी विपरीत है। वहीं, हिमाचल प्रदेश महिला आयोग ने इस घटना का संज्ञान लिया है। आयोग की चेयरमैन विद्या नेगी ने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी है। पीड़ित बच्ची का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मेडिकल भी करवाया गया है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह भी पढ़ें- हिमाचल में ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.