कानपुर, अप्रैल 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पीजी ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए पीजी छात्रों को संस्थान की कार्यप्रणाली, शैक्षणिक वातावरण एवं नैतिक मूल्यों से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. शालिनी मोहन ने मेडिकल कॉलेज का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया। डॉ. पारुल ने विभिन्न संकाय सदस्यों का परिचय देते हुए जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. यशवंत राव ने जूनियर रेजिडेंट्स के लिए मरीजों के साथ नैतिक व्यवहार के महत्व को विस्तार से समझाया। डॉ. सीमा द्विवेदी ने बताया कि यह कार्यक्रम नए छात्रों को उनके शैक्षणिक और व्यावसायिक जीवन की बेहतर शुरुआत के लिए मार्गदर्शन देता है। प्राचार्य डॉ संजय काला ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम नए छात्रों को संस्थान की कार्यप्रणाली से पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.