'इबोला' को लेकर महकमा अलर्ट, एडवाइजरी जारी
बलिया, मई 26 -- बलिया, संवाददाता। इबोला वायरस के संक्रमण को लेकर देश के साथ ही जनपद में भी अलर्ट कर दिया गया है। मंगलवार को भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसमें बरतने वाली सावधानियां और तैयारियों को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। शुरुआती चरण में एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान जैसे प्रभावित देशों से आने वाले मुसाफिरों और विदेशियों की जांच-पड़ताल कराई जा रही है। हालांकि जनपद में इसका कोई केस नहीं आया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग तैयारियों में जुट गया है। कोरोना के बाद अब ईबोला वायरस ने देश-विदेश में हड़कंप मचा दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी जिलों को इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। यह भी पढ़ें- इबोला वायरस को लेकर अलर्टयात्रियों की जांच प्रक्रिया हवाई अड्डे पर उतरने वाले या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.