नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- भारत में चल रहे प्रदर्शनों को लेकर अब अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन भी बयानबाजी कर रही हैं। मिलबेन ने दावा किया कि इन प्रदर्शनों के लिए कॉकरोच जनता पार्टी को जॉर्ज सोरोस से फंडिंग मिलती है। उन्होंने कहा कि कि बार-बार यही सवाल आ रहा है कि आखिर इन लोगों की फंडिंग कौन कर रहा है। उन्होंने दावा किया, इसके पीछे भी वही लोग हैं जो कि कई ऐसे प्रदर्शनों को फंड देते हैं। खास तौर पर जब कोई दक्षिणपंथी नेता सत्ता में होता है तो ये लोग फंड करते हैं और उनका नाम है जॉर्ज सोरोस। वहीं शुक्रवार को एक और वीडियो पोस्ट करते हुए मिलबेन ने राहुल गांधी पर हमला किया। मिलबेन ने दावा किया कि दुनियाभर में जॉर्ज सोरोस अराजकतावादी प्रदर्शनों को फंड करते हैं। उन्होंने कहा कि अभिजीत दीपके ने खुद यह बात कबूली थी कि जॉर्ज सोरोस उनकी मदद करते हैं। उन्हो...