नई दिल्ली, अगस्त 21 -- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी से अपने पदाधिकारियों और नेताओं की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रखने को कहा है। उनका निर्देश है कि नेता सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के रुख को सोशल मीडिया पर प्रभावी तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं या नहीं, इस पर निगरानी रखी जाए। राहुल गांधी का यह निर्देश कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से बुधवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक में की गई टिप्पणी के बाद आया। खरगे ने कहा था कि पार्टी के कई नेता सार्वजनिक मंचों पर कांग्रेस के रुख को मजबूती से आगे नहीं बढ़ाते।खरगे ने नेताओं की सक्रियता पर उठाया सवाल CWC की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने हल्द्वानी में उनके एक कार्यक्रम स्थल पर कथित तौर पर 'शुद्धिकरण' किए जाने के मामले का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जब आरएसएस-बीजे...