मिर्जापुर, मई 26 -- मिर्जापुर। नगर की बेटी हरनीत सिंह ने अपने अद्भुत लेखन कौशल से बेस्ट स्क्रीन प्ले अवार्ड जीतकर पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। स्क्रीन राईटर्स (एसडब्ल्यूए) अवार्ड की घोषणा शनिवार को मुंबई में की गई। हरनीत के पुरस्कार पाने की खुशी से नगर के लोग झूम उठे। हरविंदर सिंह एवं स्वीटी सिंह की सुपुत्री हरनीत सिंह को मुंबई में आयोजित प्रतिष्ठित एसडब्यूए अवार्ड में उनकी उत्कृष्ट पटकथा लेखन के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान हरनीत को उनकी चर्चित रचना इत्ती सी खुशी के लिए प्रदान किया गया। हरनीत ने वर्षों पहले अपने सपनों को साकार करने के लिए मिर्जापुर छोड़कर मुंबई का रुख किया था। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर डॉ. पंकज अरोरा को किया गया सम्मानित कठिन परिश्रम, समर्पण और अटूट लगन के बल पर उन्होंने वह मुक...