'इतने काबिल लोग हैं, मेरा नंबर कैसे लगेगा?' IAS अफसर परी बिश्नोई ने दिया दिल जीत लेने वाला जवाब, VIDEO वायरल
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लाखों यूपीएससी एस्पिरेंट्स के दिल में उम्मीद की एक नई लौ जगा दी है। यह वीडियो किसी फिल्मी सीन या मोटिवेशनल स्पीच का नहीं, बल्कि सड़क पर हुई एक छोटी-सी, बेहद सहज बातचीत का है, जिसने इंटरनेट पर तूफान मचा दिया। जिम्मेदार हैं IAS अफसर परी बिश्नोई, जो फिलहाल सिक्किम में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट की कुर्सी संभाल रही हैं। हुआ यूं कि मशहूर स्ट्रीट फोटोग्राफर अंकित कुमार सड़क पर घूमते हुए लोगों से उनका प्रोफेशन पूछ रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर दो वर्किंग विमेन पर पड़ी, जो इत्मीनान से टहल रही थीं। जैसे ही अंकित ने माइक आगे बढ़ाया इनमें से एक ने खुद को आईएएस परी बिश्नोई बताया। यह सुनते ही अंकित का उत्साह बढ़ गया और उन्होंने तुरंत सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कुछ टिप्स मांग डाले। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.