इटावा, सितम्बर 27 -- Shivpal Yadav: 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के खींचतान तेज हो गई है। 24 सितंबर को अखिलेश ने रायबरेली से पीडीए रथ यात्रा की शुरुआत की तो कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने इटावा और सैफई जाने की बात कह दी। इस पर सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा, कांग्रेस नेताओं vको इटावा आने से किसी ने नहीं रोका है, लेकिन यहां कांग्रेस को एक भी वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने अपनी लगातार चुनावी जीत का हवाला देते हुए कहा कि इस बार वह पहले से अधिक मतों से जीत हासिल करेंगे। शिवपाल के बयान के बाद इटावा और आसपास के क्षेत्रों में सपा-कांग्रेस के संबंधों को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। बयान ऐसे समय आया है जब दोनों दल आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी राजनीतिक...