'इंतजार' के साथ ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन
मुजफ्फरपुर, जून 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं आकृति रंग संस्थान द्वारा आयोजित 11 दिवसीय ग्रीष्मकालीन रंगमंचीय कार्यशाला का समापन रविवार को प्रतिभागियों की रंगमंचीय प्रस्तुति 'इंतजार' के साथ हुआ। कार्यशाला में शामिल बच्चों एवं युवाओं ने मंच पर अपने अभिनय कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को अभिनय, वाचिक अभिव्यक्ति, शरीर संचालन, चरित्र निर्माण, मंच अनुशासन, इम्प्रोवाइजेशन तथा रंगमंच की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। समापन प्रस्तुति में प्रतिभागियों ने कार्यशाला के दौरान अर्जित अनुभवों और प्रशिक्षण को सजीव रूप में मंच पर प्रस्तुत किया। यह भी पढ़ें- 'इंतजार' के साथ ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.