नई दिल्ली, जून 21 -- इंडियाज गॉट लेटेंट के सीजन 2 का पहला एपिसोड धमाकेदार रहा है। 16 घंटे में इस शो को 17 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। पहले एपिसोड में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, आशीष सोलंकी गेस्ट बनकर पहुंचे। शो में आए एक कंटेस्टेंट अविनाश अग्रवाल पहले एपिसोड में विनर बने। अविनाश डोनाल्ड ट्रंप बनकर आए थे और उन्होंने एक्ट्रेस आलिया भट्ट को जमकर रोस्ट किया। आलिया भट्ट ने रोस्ट को स्पोर्टिंगली लिया। आलिया अपने रोस्ट पर भी हंसती और उसे एंजॉय करती नजर आईं।कंटेस्टेंट के आगे बंद हुई आलिया भट्ट की बोलती अविनाश अग्रवाल को देख आलिया भट्ट उनसे एक भी सवाल नहीं कर पाईं। आलिया भट्ट बोलने की कोशिश करती हैं, लेकिन वो कुछ बोल नहीं पाती हैं। केवल हंसती नजर आती हैं। इस बात पर डोनाल्ड ट्रंप बनकर आया कंटेस्टेंट कहता है- समबडी गिव हर ए स्क्रिप्ट (कोई इन्हें ...