मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर में इंडक्शन चूल्हे की मांग बढ़ने लगी है। मांग बढ़ने से कंपनियों ने कीमत में भी बढ़ोतरी कर दी है। कई ब्रांडेड इंडक्शन दुकान से आउट ऑप स्टॉक हो गया है।विक्रेताओं के अनुसार प्रतिदिन शहर में दो सौ से अधिक इंडक्शन की बिक्री हो रही है। तिलक मैदान रोड के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के संचालक प्रमोद कुमार जाजोदिया ने बताया कि दुकानों में पुराने इंडक्शन की कीमत नहीं बढ़ी है, लेकिन नये आने वाले इंडक्शन की कीमत 10-15 फीसदी तक महंगी हो गई है। ऑर्डर भेज रहा हूं, लेकिन कंपनी ऑर्डर नहीं ले रही है। कह रही है कि नया माल बढ़ी हुई कीमत पर ही मिलेगा।इधर, मोतीझील की एक गृहणी सरिता गट्टानी ने बताया कि जब से गैस की किल्लत हुई है उपयोग कम कर दी है। उसकी जगह इंडक्शन का उपयोग करती हूं। कहा कि मैं चाय, नास्ता बन...