'इंग्लैंड वैसी गलती नहीं करेगा जैसी...', बाबर आजम की पाकिस्तान टीम को शोएब अख्तर ने चेताया
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- पाकिस्तान ने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराई। वेस्टइंडीज ने पहला मैच 90 रनों से जीता जबकि पाकिस्तान ने दूसरा टेस्ट में आठ विकेट से अपने नाम किया। यह बाबर आजम की बतौर टेस्ट कप्तान वापसी के बाद पहली सीरीज थी। पाकिस्तान को अब 19 अगस्त से इंग्लैंड में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सीरीज से पहले बाबर आजम ब्रिगेड को पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने चेताया है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड टीम वैसी गलती नहीं करेगी, जैसी वेस्टइंडीज ने की। यह सीरीज 2020 के बाद पाकिस्तान का इंग्लैंड का पहला दौरा होगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा है। पाकिस्तान अंक तालिका में आठवें पायदान पर है।'पाकिस्तान के लिए हैंडल करना.' अख्तर को लगता है कि इंग्लैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.