नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- पाकिस्तान टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है। इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने हेडिंग्ले में पाकिस्तान को पारी और 103 रनों से रौंदा जबकि लॉर्ड्स में 194 रनों से धूल चटाई। हेडिंग्ल में मैच तीन दिनों के भीतर समाप्त हो गया। लॉर्ड्स टेस्ट बारिश के कारण चौथे दिन तक खिंचा। इंग्लैंड में बाबर आजम की टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान के पूर्व किक्रेटर बाजिद खान ने एक अजीबोगरीब दावा किया है। उन्होंने कहा कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) टेस्ट मैच में टीम इंडिया के लिए जानबूझकर पांच दिन चलने वाली पिचा बनाता है। उन्होंने कहा कि ईसीबी अन्य टीमों के इंग्लैंड दौरे के समय अलग पिच बनाता है, जिससे टेस्ट मैच सिर्फ तीन दिन में समाप्त हो जाए। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच बुधवार (9...