दतिया, जुलाई 17 -- मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले दतिया के राजनीतिक गलियारों का तापमान बढ़ा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी ने उपचुनाव के लिए नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा और आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बना दिया। इसके बाद नाराज चल रहे नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी मना लिया और सबको एक मंच पर ले आए, लेकिन अब एक बार फिर से नरोत्तम मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उनका टिकट ऊपर से काटा गया है।समर्थकों को समझा रहे थे नरोत्तम टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा कुछ समय के लिए बयान नहीं दे रहे थे, लेकिन अब वो लगातार मंचों से अपनी बात रख रहे हैं। अपने समर्थकों को समझाते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को समझाते हुए कहा कि बदला भाजपा से नहीं कांग्रेस से लेना है। दरअसल टिकट कटने के बाद नरो...