घाटशिला, जून 27 -- चाकुलिया। चाकुलिया नगर पंचायत के पुराना बाजार स्थित टाउन हॉल में 27 जून शनिवार को पूर्वाहन 11 बजे आशीर्वाद संस्था के तत्वावधान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मी कांत साव शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के संयोजक भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी हैं। समारोह में चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 10वीं एवं 12 वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...