नई दिल्ली, अगस्त 18 -- 'आवारापन 2' इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म में इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी जैसे सितारे नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि फिल्म में कई स्टार किड्स भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। पिछले आर्टिकल में हमने आपको वामिका गब्बी के भाई पूरन गब्बी के बारे में बताया था। वहीं, इस आर्टिकल में हम आपको फिल्म में नजर आने वाले दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे के बारे में बता रहे हैं।कौन-से रोल में नजर आए हैं परेश रावल के बेटे? इमरान हाशमी की इस फिल्म में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बेटे अनिरुद्ध रावल भी अहम भूमिका में नजर आए हैं। अगर आपने 'आवारापन 2' देख ली है तो आपको सिकंदर का किरदार जरूर याद होगा। सिकंदर, जारा (दिशा पाटनी) और जोरावर (पूरन गब्बी) का भाई है। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि सिकंदर ...