नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि इन लोगों को देश को मुश्किल में देखने में आनंद आता है। उन्होंने कहा कि जब खाड़ी देश ईरान में युद्ध चल रहा है तो दुनिया कई मुश्किलों से जूझ रही है। लेकिन भारत मजबूत कदमों पर खड़ा है। इसी बीच कुछ लोग अफवाहें फैलाने लगे और हमारे देश के लोगों को डराने लगे। उन्होंने राहुल गांधी के एक पुराने बयान पर तंज कसते हुए कहा, 'यहां के लोग असल में आलू से सोना बनाते हैं।'अफवाहें फैलाने में लगा विपक्ष- पीएम मोदी प्रधानमंत्री ने कहा, ये लोग अफवाहें फैलाने में लगे रहे। किसानों को कहा गया कि खाद नहीं मिलेगी। बहनों को डरा दिया कि गैस नही मिलने वाला। इनका प्लान देश में अफरा-तफरी फैलाने का था। ताकि ये मोदी को बदनाम कर सकें। मैं देश के किसान और बहनों भ...