रांची, अप्रैल 25 -- मांडर, प्रतिनिधि। कंदरी स्थित भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित पांच दिवसीय 'आर्ट एंड क्राफ्ट' कार्यशाला का समापन शनिवार को हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य भावी शिक्षकों में रचनात्मकता और कौशल का विकास करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. दीपाली पाराशर, डीएसडब्ल्यू उपेन्द्र उपाध्याय, विभागाध्यक्ष राकेश कुमार राय और आईक्यूएसी समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य प्रशिक्षिका के रूप में झारखंड की कला विशेषज्ञ डेजी सिन्हा ने विद्यार्थियों को विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण दिया। पांच दिनों में छात्रों ने लैंपशेड निर्माण, एबोरिजिनल आर्ट, उत्कीर्ण कोस्टर, कंकड़ कला और जूट बैग पर सोहराय पेंटिंग बनाना सीखा। यह भी पढ़ें- UBSE UK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड 12वीं...