नई दिल्ली, जून 15 -- फ्रांस के नीस शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की मुलाकात हुई, जिसने कूटनीतिक हलकों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बटोरीं। जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर हुई मुलाकात का एक वीडियो राष्ट्रपति मैक्रों ने शेयर किया, जिसमें उनकी और पीएम मोदी की शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। वीडियो के बैकग्राउंड में बॉलीवुड फिल्म धुरंधर का गाना 'आरी-आरी' बजता सुनाई देता है, जिसे सोशल मीडिया पर लोगों ने काफी पसंद किया। वीडियो में दोनों नेता एक-दूसरे का गर्मजोशी से अभिवादन करते, गले मिलते, हाथ मिलाते और साथ चलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- 'ब्रिटिश जनता पार्टी को ना कहिए', CJP के विरोध प्रदर्शन में प्रकाश राज शामिल पीएम मोदी और राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच रविवार को हुई बातचीत में 13...