अलीगढ़, मार्च 4 -- जनपद में अनेक स्थानों पर हुआ होलिका दहन, पुलिस गश्त के बीच हर्षोल्लास से मना पर्व, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक अलीगढ़, संवाददाता। अलीगढ़ जनपद में मंगलवार रात्रि में अनेक स्थानों पर होलिका दहन का पर्व हषोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। तहसील अतरौली, हरदुआगंज, गभाना, चंडौस, पिसावा, जट्टारी, खैर, गोंडा, इगलास, गोरई, गंगीरी, मडराक, अकराबाद, छर्रा, बरला जवां आदि क्षेत्रों में ग्रामीणों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बधाईयां दी। गभाना कस्बा, वीरपुरा सोमना, कलुआ, भरतरी सहित कई क्षेत्रों में 2-3 मार्च की मध्य रात्रि को यह पर्व संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ भाग लिया। पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए गभाना थाना पुलिस ने क्षेत्र में लगातार रात्रि गश्त की। पुलिस ने शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्च...