नई दिल्ली, जून 28 -- श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली भारतीय टीम की आयरलैंड दौरे पर भद्द पिट गई। भारत का दो मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ हो गया। आयरलैंड ने रविवार को दूसरे मैच में एक रन से रोमांचक जीत दर्ज की। आयरलैंड ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में भारत से सीरीज जीती है। यह अय्यर की बतौर भारतीय कप्तान पहली सीरीज थी। सीरीज गंवाने के बाद अय्यर ने कड़वा सच कबूला। उन्होंने कहा कि आयरलैंड को मेहमान टीम की तुलना में परिस्थितियों का बखूबी अंदाजा था, जिसका उन्होंने फायदा उठाया। बता दें कि भारत ने दोनों मैच में टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी थी लेकिन फैसला गलत साबित हुआ।'हम बैटिंग डिपार्टमेंट में पिछड़ गए' श्रेयस ने दूसरे टी20 मैच के बाद कहा, ''यह हमारे लिए अच्छी सीरीज नहीं थी। हालांकि, आयरलैंड ने जिस तरह से खेला, उसके लिए उन्हें बधाई। उन्होंने परिस्थिति...