'आमीना का लाल आया' से गूंजा बनारस, नबी की शान में निकला भव्य जुलूस
वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। मुस्लिम समाज के लोगों ने बुधवार को पैगम्बर हजरत मोहम्मद (स.)की यौम ए पैदाइश यानी ईद मिलादुन्नबी का पर्व धूमधाम और अकीदत के साथ मनाया। शहर के अलग-अलग इलाकों से जुलूस निकाले गए। मुख्य जुलूस रेवड़ीतालाब स्थित अजहरी मैदान से सदर काजी-ए-शहर मौलाना हसीन अहमद हबीबी के नेतृत्व में निकला। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। सुबह 6.60 बजे अजहरी मैदान से शुरू हुआ जुलूस करीब 11 बजे मैदागिन पहुंचा। जुलूस में हजारों नबी के दीवाने इस्लामिक झंडे लहराते हुए चल रहे थे। जगह-जगह नबी की शान में नात और तराने गूंजते रहे। 'अमीना का लाल आया' समेत अन्य नातों की गूंज से पूरा माहौल अकीदत में डूबा रहा।जुलूस यह भी पढ़ें- Amroha News: करनपुर में शान-ओ-शौकत से निकला जुलूस ए-मोहम्मदी में बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.