प्रयागराज, मई 4 -- प्रयागराज। भाजपा कार्यालय सिविल लाइन में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत योजना एवं जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला प्रशिक्षण महाअभियान प्रभारी मनीष शुक्ल ने कहा कि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं के अंदर की प्रतिभा निखरती है। प्रशिक्षण अभियान संगठन का आधार है। प्रशिक्षण अभियान में सेवा, समर्पण, अनुशासन जैसे विषयों पर 12 सत्रों में चर्चा परिचर्चा की जाएगी। मनीष शुक्ल ने कहा कि जनसेवा केवल भाषणों से नहीं, बल्कि आम लोगों के बीच जाकर उनके सुख-दुख को समझकर की जा सकती है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति निर्माण से ही संगठन का निर्माण होता है। यह भी पढ़ें- प्रशिक्षण महाअभियान को सफल बनाएं कार्यकर्ता अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने की व संचालन जिला महामंत्री...