अलीगढ़, मार्च 10 -- (खबर का असर) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आभा आईडी बनाने की धीमी प्रगति को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। लक्ष्य से पीछे चल रहे अभियान पर जिलाधिकारी संजीव रंजन ने संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी से आख्या तलब की है। अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले अधिक से अधिक नागरिकों की आभा आईडी बनाने के निर्देश दिए हैं। हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने इस मुद्दे को सोमवार के अंक में प्रमुखता से उठाया था।जिलाधिकारी ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी प्रत्येक नागरिक की डिजिटल स्वास्थ्य पहचान है, जिससे मरीज का पूरा स्वास्थ्य रिकॉर्ड सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध हो सकता है। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पतालों में आने वाले हर मरीज और तीमारदार को भी आभा आईडी बनवाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि अभियान को गति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.