'आबादी में 17, मीठे पानी के भारत की चार फीसदी हिस्सेदारी'
वाराणसी, नवम्बर 19 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान गोवा (एनआईओ) के निदेशक प्रो. सुनील कुमार सिंह ने कहा कि भारत दुनिया की 17 फीसदी आबादी का घर है, जबकि यहां मीठे पानी के संसाधन दुनिया के केवल चार फीसदी तक सीमित हैं। बीएचयू के भूविज्ञान विभाग की तरफ से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन 'पृथ्वी एवं पर्यावरण विज्ञान में प्रगति : चुनौतियां एवं अवसर' के उद्घाटन समारोह में वह मुख्य अतिथि थे। 20 नवंबर तक चलने वाले इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के वैज्ञानिक, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी जलवायु परिवर्तन, ग्रह एवं अंतरिक्ष अन्वेषण, खनिज एवं जल संसाधन, भू-स्थानिक प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान में कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग जैसे विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- बीएचयू में जुटेंगे देशभर के भू और पर्यावरण विज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.