'आप' सांसद संजय ने की मदद, कृत्रिम पैर का करेंगे प्रयास
बलिया, सितम्बर 2 -- बलिया। आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता बुधवार को रागिनी के घर पहुंचे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सर्वेश मिश्र, जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव और महासचिव अंजनी तिवारी ने बेटी के साथ ही परिजनों से मिलकर बात की। साथ ही रागिनी को अपनी ओर से ह्वील चेयर, बैसाखी, कॉपी-कलम के साथ ही 25 हजार की आर्थिकी मदद प्रदान की। संजय सिंह ने वीडियो काल के माध्यम से रागिनी से बात की। प्रवक्ता के अनुसार सांसद संजय सिंह के निर्देश पर आम आदमी पार्टी जल्द ही रागिनी को कृत्रिम पैर भी लगवाएगी। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ता कानपुर के एलिम्को (भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम) लेकर जाएंगे ताकि वह बिना किसी सहारे के अपने पैरों पर खड़ी होकर उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ सके। यह भी पढ़ें- एक पैर से स्कूल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.