नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए सात राज्यसभा सांसदों की सदस्यता समाप्त करने की मांग को लेकर राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को याचिका सौंपी है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में संजय सिंह ने कहा कि याचिका में संविधान की 10वीं अनुसूची के प्रावधानों के तहत इन सांसदों की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संवैधानिक विशेषज्ञों की राय भी ली गई है। सिंह ने आरोप लगाया कि संबंधित सांसदों ने पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होकर दलबदल किया है, जो संवैधानिक प्रावधानों के तहत विचारणीय है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र सुनवाई कर निर्णय लिया जाना चाहिए। प्रेस वार्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.